Friday, December 6, 2019

टेस्टी इंडियन रेसिपी दाल बाटी

टेस्टी इंडियन रेसिपी दाल बाटी बनाने की विधि  

3-4 सदस्यों के लिये
 समय - 30 मिनिट

आवश्यक सामग्री - (Ingredients for daal bati or dumplings)


  • गेहूँ का आटा- 300 ग्राम
  • सूजी ( रवा ) - 50 ग्राम 
  • घी - 50 ग्राम ( आधा कप )                                   
  • अजवायन- आधा छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार 


विधि - How to make Daal Bati

कुकर में बाटी बनाने के लिए सबसे पहले आटा गूंदते हैं. आटा गूंदने के लिए उसमे नमक घी अजवाइन और पानी डालकर अच्छे से गूंद लेते हैं फिर आटे को सॉफ्ट होने के लिए 5-10 मिनट के लिए रख देते हैं अब आटे की छोट- छोटी बाटिया बना ले उसके बाद कुकर को गरम होने के लिए रख दे अब हम कुकर में 2-3 चमच्च घी डालकर उसमे बाटिया सेकने के लिए रख दे अब हम कुकर से सिटी निकाल देंगे और कुकर को सिम गैस पर बाटिया सिकने के लिए छोड़ देंगे फिर हम थोड़ी थोड़ी देर में कुकर को हिलाते रहेंगे ताकि बाटिया न जले अगर जरुरत है तो उसमे घी डालकर हिलाते रहेंगे आधे घंटे में ही बाटिया बनकर तैयार हो जाएँगी. 

दाल बनाने की विधि 
बाटी के साथ दाल बनाने के लिए हम पंचमेल दाल का इस्तेमाल करते हैं , चने की दाल , मूंग उड़द और तूर की दाल मिलाकर बनाते है. 

 2 चम्मच मुंग की दाल 
2 चने  की दाल 
2 तूर दाल 
2 उड़द की दाल
  • नमक - स्वादानुसार 
  • मिर्च आधा चमच्च 
  • हल्दी आधा चमच्च                                           
  • धनिया 
  • घी या तेल 1 बड़ा चमच्च 
  • जीरा 
  • प्याज़ छोटा कटा हुआ 
  • टमाटर छोटा कटा हुआ 
  • 1 चमच्च लहसुन अदरक का पेस्ट 
  • छोटा चमच्च गरम मसाला 
  • हरी मिर्च बारीक़ चीरा लगा हुआ 
  • 1 चुटकी हींग 
  • 1 चमच्च हरा धनिया 
दाल बनाने के लिए सबसे पहले हम एक कुकर में २ गिलास पानी डालकर गरम करते हैं। उसके पानी हम दाल धोकर डालते हैं। फिर उसमे नमक, मिर्च, हल्दी और धनिया डालते हैं। उसके बाद कुकर की सिटी लगाकर बंद करके 2 -3 सिटी लगाने तक छोड़ देते हैं. उसके बाद एक पैन लेते हैं और उसके घी या तेल डालकर गरम करते हैं फिर उसमे जीरा डालते हैं और उसको हल्का ब्राउन करते हैं फिर उसमे कटा हुआ प्याज़ डालते है उसके बाद उसमे लहसुन अदरक का पेस्ट डालते हैं।  प्याज़ को भी हम हल्का ब्राउन करते हैं फर उसमे प्याज़ डालते हैं और हींग भी डालकर हम कुकर में दाल देते हैं, अब हमारी दाल बनकर तैयार है। अब उसमे कटा हुआ धनिया भी डाल देते हैं। 













No comments:

Post a Comment