Sunday, September 22, 2019

टेस्टी इंडियन रेसिपी दही के शोले

टेस्टी इंडियन रेसिपी दही के शोले बनाने की विधि  

3-4 सदस्यों के लिये
 समय - 30 मिनिट

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dahi ke Kabab Rolls

  • ब्रेड - 6 
  • दही  - 1 कप 
  • पनीर - 100 ग्राम 
  • प्याज (Onion)- 1 (बारीक काट हुई)
  • गाजर - ½ कप (बारीक कटी हुई)
  • शिमला मिर्च - ½ कप (बारीक कटी हुई)
  • हरा धनिया - 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
  • चाट मसाला - ¼ छोटी चम्मच 
  • नमक -  स्वादानुसार 
  • मैदा - 2 टेबल स्पून 
  • तेल - तलने के लिए
                                                 
dahi ke sholay,how to make dahi ke sholay,dahi ke sholay recipe,fried dahi ke sholay,curd sholay,dahi ke sholay banane ki vidhi

विधि - How to make Dahi Bread Rolls

एक बड़े प्याले में दही निकाल लीजिए. दही को एक मुलायम कपडे में निकल लीजिये. अब दही को निचोड़ लो ताकि उसमे से सारा पानी निकल जाये. आप चाहो तो इसको फ्रिज़ में रखकर भी पानी निकल सकते हो. अब  इसमें पनीर को कद्दूकस करके डाल दीजिए. साथ में बारीक कटी हुई गाजर, बारीक कटी हुई शिमला मिर्च, बारीक कटा हुआ हरा धनिया, बारीक कटी हरी मिर्च, चाट मसाला  और नमक डालकर मिक्स कर लीजिए.

ब्रेड के किनारे चाकू की सहायता से काटकर अलग कर दीजिये, इसके बाद, एक ब्रेड लीजिए, और ब्रेड में थोड़ा थोड़ा पानी लगाकर उसे गीला कर लो ताकि ब्रेड आसानी से चिपक जाये. अब उसमे स्टफिंग रखो. फिर, रोल के दोनों किनारों को हल्के हाथों से दबाते हुए एक दूसरे की विपरित दिशा में मोड दीजिए.


                                              
ब्रेड रोल अच्छे से चिपक कर तैयार है, ब्रेड रोल को प्लेट में रख लीजिए. इसी तरह से सारे ब्रेड रोल इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिए.
dahi ke sholay,how to make dahi ke sholay,dahi ke sholay recipe,fried dahi ke sholay,curd sholay,dahi ke sholay banane ki vidhi


कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिये, मीडियम गरम तेल होने पर एक तैयार रोल उठाइये और गरम तेल में डालिये. रोल अच्छी तरह से तला जा रहा है, तब 3 से 4 या एक बार में जितने रोल कढा़ही में आसानी से आ जाएं डाल दीजिए. रोल को कलछी से पलट-पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तलिये. एक बार के ब्रेड रोल तलने में 3 से 4 मिनिट का समय लग जाता है.

                                                               
dahi ke sholay,how to make dahi ke sholay,dahi ke sholay recipe,fried dahi ke sholay,curd sholay,dahi ke sholay banane ki vidhi



तले हुये दही ब्रेड बॉल निकालकर प्लेट में बिछे नैपकिन पर रखिये. सारे रोल इसी तरह से तलकर तैयार कर लीजिये. गरमागरम क्रिस्पी और टेस्टी दही के शोले बनकर तैयार हैं, इन्हें काट कर सर्व कीजिए. दही ब्रेड रोल को हरे धनिये की चटनी, टोमॅटो सॉस या अपनी मनपसंद चटनी के साथ परोसिये और खाइये.

                                                       
dahi ke sholay,how to make dahi ke sholay,dahi ke sholay recipe,fried dahi ke sholay,curd sholay,dahi ke sholay banane ki vidhi
टेस्टी इंडियन रेसिपी दही के शोले



Note:-
1. दही के शोलों को फ्राई करने के लिये तेल का टेम्प्रेचर एकदम परफेक्ट होना चाहिये, क्योंकि कम तेल में सही से फ्राई नहीं होता है और ज्यादा गरम तेल में बाहर की लेयर सिंक जायेगी लेकिन अंदर से रोल अच्छी तरह से फ्राई नहीं हो पायेगा, इसलिये दही के शोलों को अच्छी तरह से फ्राई करने के लिये मध्यम आंच का इस्तेमाल करें।
2. दही के शोलों की स्टफ्फिंग के लिये सब्जियों को आप अपने स्वाद के अनुसार सेलक्ट कर सकते है।

No comments:

Post a Comment