Sunday, May 21, 2017

रेस्टॉरेंट स्टाइल कढ़ाई पनीर बनाने की विधि


रेस्टॉरेंट स्टाइल कढ़ाई पनीर बनाने की विधि
         कुल समय 30 मिनट
             सामग्री तैयार करने का समय 5  मिनट
              बनाने का समय  20  मिनट
               सजावट का समय 5  मिनट     
 

सामग्री 
        पनीर - 300 ग्राम                               
kadhai panir

            शिमला मिर्च - 3
             टमाटर - 2-3
             हरी मिर्च - 2
             अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
             रिफाइन्ड तेल या घी - 2 टेबल स्पून
             जीरा - आधा छोटी चम्मच
             हल्दी -  एक चौथाई छोटी चम्मच
             धनियां पाउडर - 1 1/2 छोटी चम्मच
              लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
              गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
              नमक - स्वादानुसार
              हरा धनियां - एक टेबिल स्पून (बारीक़ कटा हुआ )

 रेस्टॉरेंट स्टाइल टेस्टी कढ़ाई पनीर
1. पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये. 
2.  शिमला मिर्च धो लीजिये, बीज निकाल कर,          
restaurent style kadhai panir

      छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिये. 
3.  टमाटर धो लीजिये और छोटे छोटे टुकडों में काट लीजिये. 
4. हरी मिर्च डंठल तोड़ये, धोइये और बारीक काट लीजिये.
5.  अदरक छीलिये, धोइये और कद्दुकस कर लीजिये.
6. कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये, गरम घी में जीरा
 डाल कर भूनिये, इसमें हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर
 डालकर, कटे हुये टमाटर, हरी मिर्च और अदरक डालिये
 चमचे से चला कर  हल्का ब्राउन  भूनिये, और ढककर,
 धीमी आग पर 3 मिनिट तक पकाइये, ढक्कन खोलिये,
 टमाटर को चमचे से मैस कर लीजिये.
7. टमाटर में कटे हुये शिमला मिर्च डालकर मिला दीजिये,    
garnished kadhai panir

और ढककर, धीमी आग पर 4 मिनिट तक पकाइये, ढक्कन
 खोलिये, चमचे से चलाइये, शिमला मिर्च हल्के नरम हो गये हैं.
8. अब पनीर के टुकड़े,1-2 टेबल स्पून पानी, नमक, लाल मिर्च
 पाउडर और गरम मसाला डाल कर चमचे से चलाते हुये 1-2 मिनिट
 तक पकाइये.  कढ़ाई पनीर तैयार है.

सजावट के लिए 
कढाही पनीर (Kadhai Paneer) को,  हरा धनियां डाल कर सजाइये.
 गरमा गरम कढ़ाई पनीर चपाती, परांठा या नान किसी के साथ
 परोसिये और खाइये.

स्वास्थ्य के फायदे 

1. मसल बनाने में सहायक
2. दाँत मजबूत करे
3. गठिया में सहायक
4. पाचनतंत्र ठीक रखे
5. ब्लूडप्रेसर कंट्रोल रखे
6. तनाव से दूर रखे
7. कैंसर से बचाए
8. फैट कम करे
9. प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए
10. हड्डी मजबूत करे
11. प्रोटीन का मुख्य स्रोत्र

No comments:

Post a Comment