1. पोहा साफ कर लीजिये.
2. पोहे को थाली में डालिये और इसमें पानी डाल कर
पानी को तुरन्त निकाल दीजिये जैसे कि पोहे को धो रहे हैं
3.पोहे को छलनी
में लेकर, पोहे के ऊपर से एक बड़ा प्याला पानी डाल दीजिये, सारा पानी
निकलने के बाद. भीगे हुये पोहे में एक चम्मच चीनी एवं नमक मिला कर 15 मिनिट
के लिये फरैरा करने के लिये रख दीजिये.
4. हरी मिर्च के डंठल तोड़िये, धोइये और छोटा छोटा काट लीजिये.
5. हरी मटर के
दाने निकाल लीजिये, और हरा धनियाँ बारीक काट कर तैयार कर लीजिये.एक प्याले में तले हुये मूंगफली के दाने भी हो तो वह भी पोहा के ऊपर डाले जा सकते हैं.
6. कढा़ई को गैस पर रखे़ और उसमें तेल डाल कर गरम कीजिये
7. तेल गरम होने पर
राई के दाने डालिये, दाने कढ़कढाहट के साथ
भुनने लगेंगे, करी पत्ता डाल
दीजिये, इसमें कटे हुये मिर्च और
हल्दी पाउडर डालिये, मटर के दाने भी इस
तेल में डाल कर भून
लीजिये.
8. इस मसाले में भीगा हुआ पोहा डाल कर,
पोहे पर हल्दी की कोटिंग
अच्छी तरह आने तक मिला दीजिये, आग बन्द कर दीजिये
9. नीबू का रस और कतरा हुआ आधा हरा धनियां मिला दीजिये. लीजिये स्वादिष्ट
पोहा बनकर तैयार है़.
पोहे की सजावट
पोहा को प्याले में निकाल लीजिये. ऊपर से हरा धनियाँ डाल
कर सजा
दीजिये. पोहा प्लेट में डालिये,
ऊपर से 10. बीकानेरी सेव डाल कर परोसिये और खाइये.हम पोहे के ऊपर पनीर को कसकर सजावट के तौर पर इस्तेमाल कर सकते है इससे पोहा दिखने और खाने में अच्छा लगेगा
सुझाव
पोहा के लिये 1 प्याज बारीक काट लीजिये और कटी प्याज पोहा के ऊपर डाल कर परोसिये.
9 स्वास्थ्य लाभ स्वाद से भरपूर पोहे के फायदे
1. यह आसानी से पच जाता है
2. इसमें आयरन होता है
3. वजन कम करता है
4. इसमें एनर्जी की भरपूर मात्रा होती है
5. पोषण से भरपूर होता है
6. इसमें कार्बोहाइड्रेट्स भी पाया जाता है
7. पोहा दिल और दिमाग के लिए फायदेमंद होता है
8. ग्लूटेन का स्तर कम करता है
9. एक उत्तम आहार होता है