Saturday, May 20, 2017

घर में टेस्टी छोले बनाने की विधि

घर में टेस्टी छोले बनाने की विधि 
             कुल समय 1 /2 घंटा
                         तैयारी का समय 10  मिनट
                         बनाने का समय  15मिनट

                         चार या पांच सदस्यों के लिये
सामग्री  

  • सफेद चना ( काबुली चना)  -  250 ग्राम ( 1/4 कप)
  • बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच
  • टी बैग - 2 टी बैग न हो तो 1 1/2 छोटी
  •  चम्मच चाय एक सफेद और साफ कपड़े में बाँध कर प्रयोग करें                                                              
  • chhole bnane ki vidhi,recipe of chhole
           
  • बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच
  • टी बैग - 2 टी बैग न हो तो 1 1/2 छोटी
  •  चम्मच चाय एक सफेद और साफ कपड़े में बाँध कर प्रयोग करें                                                              

  • टमाटर - 4 - 5 मीडियम साइज
  • हरी मिर्च - 2
  • अदरक - 1 इन्च लम्बा टुकड़ा य़ा एक छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट
  • रिफाइन्ड तेल - 2 टेबिल स्पून
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • हींग - 1-2 पिंच
  • अनार दाना पाउडर - 1 छोटी चम्मच से थोड़ा अधिक

 

  • धनियाँ पाउडर -   डेड़ छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • हरा धनियाँ - आधा छोटी कटोरी ( बारीक कटा हुआ )
टेस्टी छोले बनाने की विधि 
chhole recipe

1.चनों को रात भर पानी में भिगने रख दीजिये. 
 2.पानी से निकाल कर चनों को धोकर, कुकर में डालिये, 3.एक छोटा गिलास पानी, नमक और बेकिंग सोडा मिला दीजिये, और टी बैग भी डाल दीजिये.
4.कुकर बन्द करें और गैस पर उबालने के लिये रख दीजिये.
5.कुकर में सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये,2-3 मिनिट तक पकने दीजियें, गैस बन्द कर दीजिये 
 6.प्रेसर खतम होने तक चनों को कुकर में ही पकने दीजिये.तब तक हम मसाला तैयार कर लेते हैं.

छोले के लिए मसाला तैयार करने की विधि

1. टमाटर, हरी मिर्च, अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लें.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. हींग, जीरा और अनारदाना डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद धनियाँ पाउडर डाल दीजिये.
2. चमचे से चलायें, टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का मिश्रण और लाल मिर्च पाउडर डाल कर मसाले को जब तक भूने तब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे.
भुने मसाले में एक गिलास पानी और स्वादानुसार नमक डाल दीजिये. एक उबाल आ जाने दीजिये.
3. कुकर खोलिये और टी बैग चने से निकाल कर फैंक दीजिये.
4. चनों को इस मसाले की तरी में मिला कर अच्छी तरह चमचे से चला लीजिये.
 5. यदि आपको छोले अधिक गाढ़े लग रहे हो, तो आप उनमें आवश्यकता अनुसार पानी मिला लीजियें, उबाल आने के बाद 2-3 मिनिट पकने दीजिये. 
 गैस बन्द कर दीजिये. गरम मसाला और आधा  हरा धनियाँ मिला दीजिये.आपके छोले तैयार हैं.



जीरे के चावल बनाने की विधि 
 सामग्री  
    1 गिलास चावल
    1 चम्म्च रिफाइंड
    1 चम्मच जीरा
    1चुटकी हींग  
    स्वादानुसार नमक 
1. जीरे के चावल बनाने के लिए हम सबसे पहले 1 गिलास चावल लेते है 
2. उसको 1/2  घंटे के लिए भिगो देते है. 
3. जब तक चावल भीगते है तब तक हम 1 भिगोने में १चम्म्च रिफाइंड डालकर उसको तेल गरम होने तक गरम करते है 
4. उसके बाद तेल गरम होने के बाद हम उसमे  1 चम्मच जीरा, 1चुटकी हींग डालकर हल्का ब्राउन होने तक भूनते हैं .
5. उसके बाद उसके स्वादानुसार नमक दाल देते हैं.उसके बाद हम उसमे २ गिलास पानी दाल कर पानी को उबाल लेते हैं.


 6. पानी उबलने के बाद हम उसमे चावल दाल देते हैं फिर भिगोने को  10 मिनट के लिए ढक देते हैं और चावल अच्छे से पकने तक पकाते हैं उसके बाद गैस बंद कर देते हैं .
 7. अब हमारे गरमा गम जीरे के चावल बनकर तैयार है  


चटनी:-
हरा धनिया चटनी

सजावट के लिए 
हम छोले के ऊपर हरे धनिये की पत्तिया लगाकर अच्छे से सर्व करे
छोले को प्याले में निकाल लीजिये, हरा धनियां ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम छोले और चावल के साथ परोसिये और खाइये  

yummy jeera rice,



शरीर के लिए फायदेमंद
महिलाओं में हार्मोन का स्तर बनाये
पाचन विकार से बचाता है
रक्तचाप पर नियंत्रण
कोलेस्‍ट्रॉल घटाये
फॉस्फोरस और आयरन का स्रोत
वजन घटाता है
एनीमिया से बचाव
मैगनीज का भंडार
प्रोटीन से भरपूर






































































































चटनी:-
हरा धनिया चटनी

सजावट के लिए 
हम छोले के ऊपर हरे धनिये की पत्तिया लगाकर अच्छे से सर्व करे.
छोलों को प्याले में निकाल लीजिये, हरा धनियां ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम छोले और चावल के साथ परोसिये और खाइये.

Friday, May 19, 2017

टमाटर पास्ता

घर में टमाटर पास्ता बनाने की विधि:-
       कुल समय=  20 मिनट
            पकाने का समय= 15 मिनट
            2 लोगो के लिए 

सामग्री:-



1 1/2 (DED CUP)  कप कच्चा पास्ता
1 चमच्च तेल
स्वादानुसार नमक
टमाटर पास्ता सॉस( 6 बड़े टमाटर से बनी हुई)
पार्मीज़ैन चीज़ या मोज़्ज़रेल्ला चीज़ या PANEER सजावट के लिए


 टेस्टी इंडियन  पास्ता बनाने की विधि
 




1. सबसे पहले  हम 1 1 /2 (डेड कप) कच्चा पास्ता लेते हैं     
kachha pasta





       















2. हम पास्ता  प्रेस्सेर कुकर में 2 कप पानी में  1 चम्मच रिफाइंड तेल और नमक डालकर उबाल लेते है. इसे हम भिगोने में भी उबाल सकते हैं


ublta pasta, tasty indian pasta, masala pasta













3. 2-3 सिटी लगने के बाद या भिगोने में चमच्च से चेक कर सकते हैं की वो ठीक से उबला है की नहीं

pasta ko ubalne ki vidhi

4.  पास्ता अच्छे से उबलने के बाद हम पास्ता को 1 छलनी में निकाल लेते है.
5.  पास्ता चिपचिपा नहीं होना चाहिए


टमाटर सॉस बनाने की विधि
1. जब पास्ता पक रहा है तब तक हम टमाटर सॉस बना लेते है या फिर हम रेडीमेड सॉस भी ले सकते है
2. टमाटर सॉस बनाने के लिए सबसे पहले हम टमाटर को बारीक काटकर मिक्सी में पीस लेते हैं 
3.और टमाटर के पेस्ट को हम छान लेते हैं जिससे की टमाटो सॉस अच्छी बने
4. उसके बाद अब हम  एक कड़ाही में टमाटर सॉस डालते है और उसको धीमी आंच पर गरम करने के लिए      रख देते है
5. और उसे तबतक पकाये जब तक की टमाटर सॉस अच्छे से बनकर तैयार न हो जाये.


tomato sauce,red tomato sauce













मिश्रण
 उसके बाद हम उबला हुआ पास्ता tomato sauce में डाल लेते है, फिर उसको 2-3 मिनट तक पकाते है.
अब हमारा गरमा गरम टमाटर पास्ता तैयार है






tamatar pasta, tomato pasta, Indian Pasta






सजावट के लिए:-
पार्मीज़ैन चीज़ या पनीर  मोज़्ज़रेल्ला चीज़  सजाये.

यह पास्ता बच्चो को बहुत पसंद आता है
घर पर बच्चों के लिए टोमेटो पास्ता बनाना बहुत ही सरल और आसान है।

tamatar pasta recipe,red sauce pasta in hindi,yummy pasta



 स्वाद:-
हल्का तीखा और नरम

टमाटर पास्ता रात के खाने में परोसे इसे बच्चो के बर्थडे पार्टी या किसी फंक्शन में भी बना सकते है. इसे बच्चो के लंच बॉक्स में भी दे सकते है.

शरीर के लिए लाभ:-
कैंसर के सुरक्षा
डॉयबिटीज़ के लिए अच्छा है
हाई इन फाइबर होता है
ग्लूटेन फ्री होता है
मोटापा नहीं बढ़ाता


टोमेटो  पास्ता  को  4 साल  से  बड़े  सभी  उम्र  के लोग  खा  सकते  हैं  क्यूंकि  ये  सबके  लिए  अच्छा  होता  है